युवक को ट्रैप में फंसा बस स्टैंड पर लेकर आई युवती, फिर BF से पिटवाया

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 09:45 AM (IST)

जालंधर (वरुण): अमृतसर में बहन बोल कर एक युवती का मोबाइल नंबर लेकर उसे परेशान करने वाले युवक की जालंधर के बस स्टैंड पर बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। करीब 5 दिनों से युवक लड़की को तंग कर रहा था जिसके बाद लड़की अपने ब्वॉय फ्रैंड के कहने पर युवक को ट्रैप में फंसा कर जालंधर बस स्टैंड पर ले आई जहां पहले से इंतजार कर रहे लड़की के ब्वॉय फ्रैंड ने उस पर हमला कर खून से लथपथ कर दिया।

चौकी बस स्टैंड के इंचार्ज मदन सिंह ने बताया कि उनको जांच में पता लगा कि अमृतसर का रहने वाला इंद्रप्रीत सिंह कुछ दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की तलाकशुदा थी जिसे इंद्रप्रीत सिंह ने बहन बना कर उसका फोन नंबर ले लिया और बाद में उसे कॉल व मैसेज करके परेशान करने लगा। लड़की ने सारी बात जालंधर के न्यू दशमेश नगर निवासी अपने ब्वॉय फ्रैंड अनमोल भनोट को दी। अनमोल के कहने पर युवती ने इंद्रप्रीत सिंह को अपनी बातों में फंसा लिया और घूमने का बहाना बना कर जालंधर बस स्टैंड पर ले आई। जैसे ही लड़की के ब्वॉयफैं्रड ने इंद्रप्रीत सिंह को देखा तो उस पर हमला कर दिया।

मारपीट दौरान जोर से धक्का लगने पर इंद्रप्रीत सिंह का मुंह दीवार से टकराया। इस दौरान बस स्टैंड पर दोनों गुत्थम-गुत्था हो गए, जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बस स्टैंड की पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंद्रप्रीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अनमोल खुद को लड़की का मंगेतर बता रहा था, लेकिन वह झूठ बोल रहा था। उन्होंने अनमोल व इंद्रप्रीत सिंह पर 107/51, जबकि लड़की पर 107/50 की कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों के शांति भंग करने के मामले की उनके घर वालों को भी जानकारी दे ही है। 

Vatika