भाजपा लोकल बॉडी सैल जालन्धर की कार्यकारणी घोषित

punjabkesari.in Sunday, Jan 02, 2022 - 09:06 PM (IST)

जालंधर : आज भाजपा कार्यालय में पंजाब के सभी सैलों के कन्वीनर राकेश शर्मा, लोकल बाडी सैल पंजाब के उपप्रधान अश्वनी भण्डारी एवं भाजपा जिला जालन्धर शहर के प्रधान सुशील शर्मा की उपस्थिति में लोकल बॉडी सैल जालन्धर के प्रधान पं. ललित कुमार द्वारा अपनी जिला कार्यकारणी की घोषणा की गई। विनीत सहगल एवं संजीव भंडारी को महासचिव, नवनीत कुमार (मिंटू), मुनीष अरोड़ा, डा. अजय कालिया एवं संजय कालिया को उप-प्रधान नितिन जस्सी, संजीव भारद्वाज, पवन कपूर एवं राजेश अग्रवाल को सचिव बनाया गया। सभी सदस्यो को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया गया। सभी घोषित पदाधिकारियों द्वारा आने वाले चुनावों में पार्टी हाईकमान के आदेशों का पालन करते हुए, पार्टी की नीतियों को घर-घर प्रचार करते हुए पार्टी का विस्तार करना एवं पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने हेतु हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor