जालंधर: कांग्रेस भवन का घेराव करने आई भाजपा महिला मोर्चा की पुलिस के साथ झड़प

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 04:56 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर में आज बीजेपी महिला मोर्चा की तरफ से कांग्रेस भवन घेराव किया गया। इस दौरान महिलाओं की तरफ से कांग्रेस के चार विधायकों के खिलाफ नारेबाजी और रोष प्रदर्शन किया गया। बीजेपी महिला मोर्चा ने रोष जाहिर करते हुए पुलिस ने दो बैरिगेट्स भी तोड़ दिए।

ऐसे में जालंधर पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा को रोकने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस के साथ हिंसक झड़प भी हो गई। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है। इसी के साथ भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा की देखरेख में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में फेल हो रही कांग्रेसी कैप्टन सरकार के विरूद्ध रोष करते हुए चूड़ियों से भरे गिफ्ट बाक्स प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनूप भारद्वाज, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य अणु शर्मा, उर्मिल वैद,सीमा साहनी,अंजली शर्मा,रितु कौशल,निधि दिहाती अध्यक्षा,प्रभारी प्रवीण शर्मा,भोला शर्मा,पल्लवी वर्मा,ऊषा शर्मा,पिंकी,सुखबीर चटठा,लखविंदर,परमजीत,जसवीर,शशि शर्मा,लवप्रीत गोल्डी,सपना शर्मा,सोनिया,अंजू डेविड,मीना गोयल,मीनू,रजनी गुप्ता,राधा अग्रवाल,शमां चौहान,रजनी अग्रवाल,राजिंदर बादल,प्रवीण भारती,कविता सेठ,गुरजीत राय,शशि धवन,किरण भगत,शशि चाणना,अनीता,आशु,लीना अग्रवाल,किरण जगोता,राज अरोड़ा,ऊषा महंत,सुमन मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।  

Content Writer

Tania pathak