जालंधर में जोरदार धमाका, मची अफरा-तफरी (देखें तस्वीरें)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 10:16 AM (IST)

जालंधर (वरुण): जालंधर  की मकसूदां सब्जी मंडी में जोरदार धमाका हुआ है। धमाका होने के कारण सब्जी की दुकान के शीशे टूट गए, दरवाजे तक उखड़ गए जबकि एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 

यह धमाका मंडी मार्किट कमेटी के दफ्तर नजदीक स्थित 5 नंबर दुकान की बेसमैंट में हुआ। बताया जा रहा है कि दुकान में 3 सिलेंडर रखे हुए थे जिसके पास एक व्यक्ति बीड़ी पी रहा था। सिलेंडर लीक होने की आशंका जताई जा रही है जिस माचिस जलाते ही सिलेंडर फट गया। इस धमाके में गुलशन नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह सीरियस बताया जा रहा है। दुकान में 2 और सिलेंडर पड़े हुए थे।

हैरानी की बात है कि मार्किट कमेटी के दफ्तर नजदीक इस दुकन में 3 3 सिलेंडर रखने का क्या काम। मंडी में सिर्फ सब्जी व फ्रूट की दुकानें ही खुल सकती है लेकिन मंडी में आढ़ती व मार्किट कमेटी के कुछ अधिकारियों में चल रही धांधली के कारण अव्यवस्था चल रही है जो लगातार बढ़ रही है।

Content Writer

Vatika