ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत

punjabkesari.in Sunday, Mar 03, 2019 - 10:54 PM (IST)

जालंधर (महेश): पी.ए.पी. पुल के पास देर रात रेल ट्रेक से रेलवे पुलिस जालंधर कैंट को 30 साल के एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जी.आर.पी.चौंकी के ए.एस.आई. अमरीक सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि मृतक कोई मुलाजिम भी हो सकता है क्योंकि नजदीक ही पी.ए.पी. के मुलाजिमों के क्वार्टर भी हैं। पुलिस ने फिलहाल 174 की कार्रवाई की है और उसकी पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। ए.एस.आई. अमरीक सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान न होने पर 72 घंटे बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

Mohit