BSF के जवान रजिन्द्र कुमार का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 11:48 AM (IST)

जालंधर (सुनील): पश्चिम बंगाल में ड्यूटी दौरान दिल का दौरा पडऩे से स्वर्गवास हुए बी.एस.एफ. की 146वीं बटालियन के जवान रजिन्द्र कुमार पुत्र गुरमुख राम निवासी कालिया कालोनी, फेज-2 जालन्धर का छोटा सईपुर में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उनके मृत शरीर को तिरंगे झंडे में लपेटा गया था और बी.एस.एफ. के जवानों की एक टुकड़ी ने उनको सलामी दी। रजिन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गए हैं। मृतक के संस्कार पर नार्थ हलका विधायक विधायक बावा हैनरी के अलावा पार्षद, विभिन्न राजनीतिक व समाज सेवी संगठनों के प्रधान, धार्मिक शख्सियतें और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News