चोरों ने घर से लाखों के गहनों, नकदी व कीमती सामान पर हाथ किया साफ

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2020 - 10:29 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): शहर में बेखौफ घूम रहे चोर-लुटेरे वारदातों को दिन प्रतिदिन अंजाम दे रहे हैं, मगर कमिश्नरेट पुलिस उन्हें पकडऩे में विफल साबित हो रही है। इसी प्रकार बीती देर रात शातिर चोरों ने  शहर के पॉश इलाके फुटबॉल चौक के नजदीक विजय नगर  स्थित चार्टेड अकांऊटैंट अनिल कुमार सिक्का पुत्र रमेश चंद्र सिक्का के घर को निशाना बनाया। चोर वहां से लाखों रुपए की नकदी व गहने, कीमती सामान चोरी करके रफूचक्कर हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची ङ्क्षफगरप्रिंट टीम व थाना 4 की पुलिस  मामले की जांच कर रही है। 

सी.ए. अनिल कुमार सिक्का ने बताया कि पिछले दिनों वह पूरे परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। आज सुबह जब घर वापस लौटे तो देखा कि घर के सारे ताले टूटे हुए थे, भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारियों के ताले तोड़ कर उसमें रखे सोने के गहने, लाखों की नकदी, कीमती घडिय़ां व जरूरी सामान चोरी कर लिया था। घटना सबंधी उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

वहीं पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे थाना 4 के ए.एस.आई. जगतार सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी है। पुलिस की फोरैंसिक टीम भी मौके की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सी.ए. अनिल के बयानों के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कालोनी में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज निकलवा रही है, जिसे खंगालने के बाद जल्द ही शातिर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Vaneet