कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने जालंधर में फहराया तिरंगा

punjabkesari.in Sunday, Jan 26, 2020 - 12:10 PM (IST)

जालंधर(सोनू): पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं और राष्ट्रीय झंडा फहराया जा रहा है। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा आज जालंधर में तिरंगा फहराने की रस्म अदा की गई।

इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा आए हुए मेहमानों की उपस्थिति में कई मनोरंजक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे और झांकियां भी दिखाई जाएंगी। जिक्रयोग्य है कि आज से 70 वर्ष पूर्व 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

Edited By

Sunita sarangal