राजा सईपुरिया के बेटे खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 06:26 PM (IST)

 जालंधर(वरुण): राजा सईपुरिया के बेटे खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद हुए युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते राजा सईपुरिया के बेटे सन्नी ने अपने मोहल्ले के ही रहने वाले अभिषेक (17) पुत्र जोङ्क्षगद्र पाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी पर हमला किया था। इस हमले में अभिषेक घायल हो गया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद सन्नी खिलाफ 323, 341, 506 व 34 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर लिया। सन्नी फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि सन्नी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News