भाजपा नेता हनी कम्बोज ने सऊदी अरब में फंसे 40 पंजाबी नौजवानों का मामला केन्द्र सरकार समक्ष उठाया

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 01:25 PM (IST)

जालंधर(सुनील): सऊदी अरब में रोजगार के लिए गए भारतीय नौजवानों से सऊदी अरब की कंपनियां धोखा कर रही हैं और विदेश गए युवकों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर रही हैं। वर्तमान समय में 40 पंजाबी नौजवान कंपनियों और फर्जी एजैंटों के चक्कर में फंस चुके हैं और अब सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी जीवन रक्षा की गुहार लगा रहे हैं। 

वहीं एक सामाजिक संस्था द्वारा यह मामला पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव एडवोकेट हनी कम्बोज के ध्यान में लाया गया, जिस पर उन्होंने पीड़ित लोगों की सहायता के लिए मामला केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया है। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने एक्शन लिया और सऊदी अरब में भारतीय दूतावास को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं इसके पश्चात सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास द्वारा ट्वीट कर भाजपा नेता हनी कम्बोज से सम्पर्क साधा गया और वहां फंसे हुए नौजवानों के बारे में जानकारी मांगी गई है, ताकि जल्द उक्त जवानों की सहायता की जा सके। 

इस संबंध में हनी ने कहा कि फंसे हुए नौजवानों के परिजनों से सम्पर्क कर उनकी मदद के लिए अगली कार्रवाई जल्द करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से सऊदी अरब की कम्पनियों की मनमानी को रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की जाएगी, ताकि पंजाबी नौजवानों से धक्का न हो सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News