जमशेर खेड़ा की महिला पर केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 09:34 AM (IST)

जालंधर(महेश): सैनिक विहार खुसरोपुर में किराए के मकान में रहते सिक्योरिटी गार्ड लखविन्द्र सिंह पुत्र सज्जन सिंह के सुसाइड मामले में थाना सदर की पुलिस ने जमशेर खेड़ा निवासी एक महिला पर उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने को लेकर आई.पी.सी. की धारा 306 का केस दर्ज कर लिया है, जिसकी पुष्टि एस.एच.ओ. सदर रेशम सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी महिला मनजीत कौर पत्नी रणजीत सिंह घर से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।

मृतक लखविन्द्र सिंह जिला संगरूर के गांव सुल्लर के पिता सज्जन सिंह ने अपने बेटे की मौत के बाद आरोप लगाया था कि लखविन्द्र के साथ एक अन्य महिला भी किराए के मकान में रहती थी। उसी ने ही लखविन्द्र की जान ली है, जिसे लेकर उस पर आई.पी.सी. की धारा 302 का केस दर्ज किया जाए लेकिन पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पता चला कि लखविन्द्र को खेड़ा जमशेर निवासी महिला मनजीत कौर पैसों इत्यादि को लेकर धमकाती थी और इसके सबूत भी लखविन्द्र के मोबाइल में हुई रिकार्डिंग से सामने आए हैं। इस सबसे दुखी होकर उसने खुदकुशी कर ली। इस जांच के बाद थाना सदर में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News