मामला सूरी गन हाऊस का: बेटे के कातिलों को न पकड़ा गया तो बैठेंगे आमरण अनशन पर

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 07:08 PM (IST)

जालंधर(कमलेश): सूरी गन हाऊस में दो महीने पहले चली गोली में मारे गए बलवंत सिंह शेरगिल के पिता ने आज प्रेस कांफ्रें स कर कहा कि अगर उनके बेटे के कातिल को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने पूरे परिवार सहित आमरण अनशन पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि दो महीने बाद भी जालंधर पुलिस उनके बेटे के कातिल को पकडऩे में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के साथ मिली-भुगत कर ली है। 

उन्होंने कहा कि उनका बेटा रिवाल्वर बेचने के लिए सूरी गन्न हाऊस में गया था जहां कि उनके बेटे की जान-बूझ कर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि जब उनके बेटे की मौत हुई थी उससे कुछ ही दिन बाद वह विदेश जाने वाला था और इन्हीं कारणों से वह अपनी रिवाल्वर बेचने सूरी गन हाऊस गया था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कातिल खुलेआम शहर में घूम रहा है लेकिन फिर भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। प्रेस कांफ्रेंस में नछत्तर सिंह शेरगिल, कुलविंद्र सिंह शेरगिल व अन्य उपस्थित थे। 

Vaneet