हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से झुलसे बच्चे की इलाज दौरान मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2021 - 05:36 PM (IST)

जालंधरः बीते दिनों थाना रामा मंडी में पड़ती झांसी कॉलोनी में हाई वोल्टेज तारों में फंसी चाइना डोर को निकालते वक्त दो बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। इनमें एक बच्चा बुरी तरह झुलस गया था, जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना डी.एम.सी. रैफर कर दिया गया था। आज इलाज दौरान उस बच्चे की मौत हो गई। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हाई वोल्टेज तारों में फंसी चाइना डोर को निकालने के चक्कर में दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। तारों में फंसी पतंग को दोनों बच्चे लोहे की रोड से निकालने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान दोनों बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिनको तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। एक बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया, जिसकी आज मौत हो गई। 

Content Writer

Mohit