पिंगला घर से गायब हुए 2 बच्चे

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 09:18 AM (IST)

जालंधर(कमलेश): गुलाब देवी रोड स्थित पिंगला घर से 2 बच्चे संदिग्ध हालात में गायब हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

थाना-2 के ए.एस.आई. सतपाल सिंह का कहना है कि पिंगला घर कि तरफ से पुलिस को 2 बच्चों दीपक और करमजीत के गायब होने की शिकायत आ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह जानकारी नहीं दी गई कि दोनों बच्चे पिंगला घर में कहां से आए थे। सूत्रों का कहना है कि दोनों बच्चे दीवार फांद कर पिंगला घर से भाग गए थे। बच्चों के मिलने के बाद ही सारे मामले से पर्दा हटेगा। गौरतलब है कि इससे पहले पिंगला घर में रहती मानसिक रूप से बीमार महिला से दुष्कर्म के मामले को लेकर भी पिंगला घर चर्चा में रहा था।
 

swetha