कोरोना से जंग जीत कर टीम समेत ड्यूटी पर लौटे सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 05:03 PM (IST)

जालंधर(वरुण): कोरोना महामारी की चपेट में आए सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंचार्ज हरमिंदर सिंह सैनी व उनकी टीम स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौट आई हैं। सी.आई.ए. स्टाफ में बीते माह पकड़े गए जुआरियों से कोरोना घुसा था जिसके बाद सी.आई.ए. इंचार्ज समेत 5 मुलाजिमों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और सभी को अस्पताल में भी दाखिल कर लिया गया था। इसके अलावा 3 मुलाजिमों को होम क्वारंटाइन किया गया था। मंगलवार को सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने डयूटी पर आते ही अपनी टीम के साथ मीटिंग की। उनके साथ स्वास्थ्य होकर आए ए.एस.आई. रणजीत सिंह, ए.एस.आई. रघुबीर सिंह, कांस्टेबल सुखविंदर सिंह व वरिंद्र सिंह भी मौजूद थे। 

सी.आई.ए. के अब एक ही मुलाजिम का अभी इलाज चल रहा है जो स्पोर्ट्स कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में दाखिल है। स्टाफ के इंचार्ज हरमिंद्र सिंह सैनी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल स्वस्थ है। उनकी टीम भी अब फिट है। वहीं एक ही मुलाजिम का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हरमिंद्र ने कहा कि उनके इलाज में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। इसी तरह होम क्वारंटाइन पूरा करके लौटे मुलाजिम भी फिट बताए जा रहे है। इनमें एक महिला मुलाजिम भी शामिल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News