CIA स्टाफ-1 ने तीन किलो अफीम सहित आरोपी किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 05:13 PM (IST)

जालंधर (वरुण): सीआईए स्टाफ-1 ने तीन किलों अफीम सहित एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान रणजीत सिंह पुत्र लक्ष्मी सिंह निवासी जिला गुरुघर के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी एक किलो अफीम एक लाख रूपए में खरीदता था और पंजाब आकर उसे एक लाख 60 हजार में बेचता था सीआईए स्टाफ-1 एक के इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने वर्कशॉप चौंक पर नाकाबंदी दौरान आरोपी को काबू किया। बता दें कि आरोपी पर पहले भी केस दर्ज हैं।

Mohit