H&M हुक्का बार मे CIA स्टाफ की रेड, 11 काबू

punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 10:38 AM (IST)

जालंधर: मकसूदां फ्लाई ओवर के नीचे चल रहे एक एंड एल हुक्का बार में सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने रेड कर दी। इस दौरान एक्साइज टीम भी मौके पर मौजूद थी। पुलिस ने मौके से 11 लोगों को हुक्का पीते हिरासत में लिया जबकि 3 से 5 हुक्के भी बरामद किए गए।

सी.आई.ए. स्टाफ 1 की पुलिस ने हुक्का बार के मैनेजर शुभम को गिरफ्तार कर लिया जबकि हुक्का बार का मालिक सुखदीप सिर्फ उर्फ सुक्खा मौके से फरार हो गया था। सी.आई.ए. स्टाफ की माने तो उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रैस्टोरैंट में हुक्का पिलाया जा रहा है। उसमें बिना लाइसैंस के शराब भी परोसी जा रही है। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि अंदर नाबालिग युवक -युवतियों को भी हुक्का परोसा जाता है।

डी.सी.पी. जसकिरण जीत सिंह तेज के नेतृत्व में जब वहां पर रेड की तो 11 युवकों को हिरासत में ले लिया गया जबकि शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। वहीं थाना एक के प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में हुक्का बार के मालिक सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा, मैनेजर शुभम व एक मैनेजमैंट कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा यह लोग बिना लाइसेंस के हुक्का बार चला रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila