राजेश गुप्ता CII जालंधर जोन के चेयरमैन व बरिन्द्र कलसी उप चेयरमैन निर्वाचित

punjabkesari.in Saturday, Feb 23, 2019 - 10:48 AM (IST)

जालंधर (धवन): सी.आई.आई. जालंधर जोनल कौंसिल के चेयरमैन पद पर आज विंको आटो इंडस्ट्री के कार्यकारी निदेशक राजेश गुप्ता को चेयरमैन चुन लिया गया, जबकि कलसी मैटल वक्र्स के निदेशक बरिन्द्र सिंह कलसी को उप चेयरमैन चुना गया है। 

राजेश गुप्ता ने कैमीकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन के बाद 1991 में व्यापारिक क्षेत्र में कदम रखा था। आज विंको आटो के उत्पाद अमरीका, फ्रांस, इटली, रूस जैसे देशों में निर्यात किए जा रहे हैं। कम्पनी को उत्तम क्वालिटी के लिए कई राष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुके हैं। गुप्ता पिछले कई वर्षों से सी.आई.आई. के लिए सक्रिय थे। वह 2018 में कौंसिल के उप चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद कहा कि उद्योगों की समस्याओं को हल करवाना उनके एजैंडे में सबसे ऊपर रहेगा। 

उप चेयरमैन निर्वाचित हुए बरिन्द्र सिंह कलसी फाइनांस व मार्कीटिंग में एम.बी.ए. की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1997 में पारिवारिक व्यापार में आगे आए थे। उनके नेतृत्व में कम्पनी ने मैन्युफैक्चरिंग व कार्पोरेट क्षेत्र में कदम बढ़ाए, वह भी लंबे समय से सी.आई.आई. के साथ जुड़े हुए हैं। 

Vatika