गाड़ी चलते ही बंद हो गए अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी के AC, जमक हुआ हंगामा

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 09:18 AM (IST)

जालंधर (गुलशन): इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। पारा बढऩे से शताब्दी के ए.सी. भी जवाब दे रहे हैं। अमृतसर-नई-दिल्ली अमृतसर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रैस ट्रेनों में रोजाना ए.सी. बंद होने की शिकायतें मिल रही हैं। 

बुधवार शाम को अमृतसर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी 12030 के ए.सी.  ट्रेन चलते ही बंद हो गए। ए.सी. बंद होने यात्रियों का दम घुटने लगा। यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन के अटैंडैंट से की जिसके बाद संबंधित स्टाफ  द्वारा फॉल्ट ढूंढने का प्रयास किया गया। सूचना के मुताबिक बिजली की सप्लाई बंद होने से ट्रेन के ए.सी. बंद हो गए थे। दूसरी जगह लोड शिफ्ट करने के बाद ए.सी. चालू हुए। यात्रियों ने बताया कि आधे घंटा ए.सी. बंद होने से उनका बुरा हाल हो गया।

इसी तरह मंगलवार शाम नई दिल्ली से जालंधर आ रही शताब्दी एक्सप्रैस 12013 के सी-10 और सी-11 कोच के ए.सी. भी जवाब दे गए। जानकारी के मुताबिक ट्रेन जब लुधियाना पहुंची तो दोनों कोचों के ए.सी. बंद हो गए, जिस कारण परेशान यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। रेलवे कर्मचारियों ने यात्रियों से कहा कि ए.सी. चलाने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियोंं ने बताया कि जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद ए.सी. चालू हुए।

करीब एक घंटा ए.सी. बंद रहने से ट्रेन में हाहाकार मच गई। इस संबंध में कुछ यात्रियों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के अलावा रेल मंत्री को भी ट्वीट किया। उल्लेखनीय है कि शताब्दी के ए.सी. कोच की विंडो में फिक्स शीशे लगेे होते हैं जोकि खुलते नहींं हैं। कोच चारों तरफ  से बंद होने के कारण अंदर हवा आने की गुंजाइश नहीं होती। ऐसे में अगर ए.सी. भी बंद हो जाएं तो कोच के अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है। यात्रियोंं ने रेलवे विभाग से इसका स्थायी हल ढूंढने की मांग की है ।

Anjna