जालंधर में संत कबीर दास मंदिर नतमस्तक हुए CM मान, कही ये अहम बातें

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 01:55 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में 10 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए हर पार्टी जोरो-शोरों से प्रचार कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पिछले कुछ दिनों से जालंधर में उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के हक में प्रचार कर रहे हैं। इसी के तहत आज मुख्यमंत्री भगवंत मान संत कबीर दास जी के मंदिर नतमस्तक होने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल भी मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि संत कबीर जी विचारों के बहुत धनी थे। आज संत कबीर की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संत कबीर की रचनाओं का अनुवाद होना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब के हर वर्ग को खुश किया जाएगा। पंजाब में बड़े उद्योग आ रहे हैं। युवाओं को नौकरियां दी जाएगी और उनकी डिग्री के हिसाब से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग आर्थिक रूप से पीछे रह गए हैं, उन लोगों को उपर उठाया जाएगा। हम बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे। बच्चों को उड़ने के लिए खुला आसमान दिया जाएगा। इसके साथ ही भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को खत्म करने में भी लोगों से सहयोग मांगा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

News Editor

Kalash