लूट व मर्डर केस को सुलझाने वाले पुलिस कर्मचारियों को कमिश्नर ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 04:59 PM (IST)

जालंधर(सुधीर): लूट व मर्डर केस को सुलझाने वाले पुलिस कर्मचारियों को जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके उनके साथ डी.सी वरिंदर शर्मा, डी.सी.पी. गुरमीत सिंह, डी.सी.पी. परमवीर सिंह परमार, ए.डी.सी.पी. क्राइम गुरमेल सिंह मौजूद थे। 

बता दें कि 9 नवंबर को कंपनी बाग चौक स्थित क्रॉकरी के शोरूम आरसीएमपी के मालिक हरीश कुमार से उनके घर लाजपत नगर के बाहर से रात करीब एक बजे डस्टर गाड़ी में सवार लुटेरे गन प्वाइंट पर लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद आरोपियों को  गिरफ्तार किया था। इसके इलावा 17 सितंबर को दकोहा में सहायक पुलिस महानिरीक्षक सरीन कुमार की मां शीला रानी की हत्या कर आरोपी घर से कीमती आभूषण चुरा कर ले गए थे। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। 

Vaneet