पत्नी व उसके आशिक से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाने वाले व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 10:12 AM (IST)

जालंधर(महेश): फोलड़ीवाल गांव के निवासी मुकेश कुमार गोल्डी पुत्र सुभाष चंद्र ने अपनी पत्नी व उसके आशिक से तंग आकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पहले पेंट कंपनी में काम करता और बाद में उसने ट्रांसपोर्ट का काम शुरू किया था। थाना सदर की पुलिस ने मृतक मुकेश कुमार गोल्डी के पिता सुभाष चंद्र के बयानों पर थाना सदर में मृतक की पत्नी पूजा रानी व उसके आशिक फगवाड़ा (कपूरथला) निवासी गौरव गौतम के खिलाफ 306 व 34 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

मामले की जांच कर रहे जालंधर हाईट्स पुलिस चौकी के प्रभारी जसवीर चंद ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। एक निजी अस्पताल में ईलाज दौरान दम तोडऩे वाले मृतक गोल्डी का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा कर उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। चौकी प्रभारी जसवीर चंद ने बताया कि पुलिस को मृतक के पिता सुभाष चंद्र ने बयान दिए हैं कि उसके बेटे की शादी पूजा रानी पुत्री पवन कुमार गुप्ता निवासी लुधियाना के साथ 18 साल पहले हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे पैदा हुए जो कि अब 17 और 11 साल के हैं।

दिसम्बर 2019 में पूजा रानी अपने आशिक गौरव गौतम के साथ भाग गई थी। इस संबंध में उन्होंने थाना सदर में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। जब वह वापस आई तो उसने पंचायत में आकर कहा कि उसने अपने पति व बच्चों के साथ नहीं रहना है। वह गौरव गौतम के साथ रह रही है और उससे उसने  शादी भी करवा ली है। इसके बाद भी वह उसके बेटे गोल्डी को तंग-परेशान करती रही,जिसके कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लग पड़ा। इसी परेशानी में उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

Vatika