शादी के 4 साल तक नहीं हुई औलाद तो निगल ली सल्फास

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 10:09 AM (IST)

जालंधर (महेश): देहात पुलिस के थाना पतारा के गांव पूर्णपुर में 35 साल के एक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सर्बजीत सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी पूर्णपुर के रूप में हुई है। 

मृतक की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी लेकिन उसके कोई औलाद नहीं थी। वह मेहनत-मजदूरी करता था और किसी से उधार लिए पैसे वापस न कर सकने के कारण भी परेशान रहता था। मृतक को आज सुबह जब उसके परिवार वालों ने गम्भीर हालत में देखा तो वह उसे जौहल अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।

मामले की जांच कर रहे थाना पतारा के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई परमजीत सिंह के बयानों पर पुलिस ने धारा-174 की कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। कल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतक की पत्नी व ससुराल वालों ने भी सर्बजीत की मौत पर किसी तरह कोई शक नहीं जताया है।
 

Vatika