जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 09:12 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान बलदेव सिंह देव ने समर्थकों सहित बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुहिम शुरू की। बलदेव देव ने लोहिया, गिद्दड़पिंडी, वाडा हबुध सिंह, नल गांव व अन्य इलाकों में बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान प्रभावित लोगों में 200 पेटी रस, 250 पैकेट बिस्कुट, 1000 ब्रैड, 200 पेटी पानी की बोतल व अन्य खाद्य सामग्री बांटी है। बलदेव देव ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व ऑफिस इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू के दिशा-निर्देशों पर कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही इस मुश्किल दौर में लोगों की मदद को जुटा हुआ है। 

उन्होंने कहा कि यूं तो सरकार व सेना द्वारा हरेक स्थान पर लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है परंतु वह भी अपना मानवीय दायित्व निभाते हुए 6 छोटे हाथी में सामान भरकर उन इलाकों तक पहुंचे हैं, जहां लोगों को खाना व पेयजल की बेहद जरूरत थी। बाढ़ के कारण लोगों के हुए नुक्सान व राहत कार्यों को लेकर खुद मुख्यमंत्री भी प्रभावित गांवों का दौरा कर रहे हैं और उन्होंने राहत कार्यों के लिए विशेष फंड्स भी जारी किए हैं। बलदेव देव ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने को केंद्र की मोदी सरकार को भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने चाहिएं।इस मौके पर राजिन्द्र मोहन चंदी, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह बिट्टू, मेजर सिंह, करम चंद आदि मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News