कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2016 - 02:02 AM (IST)

जालंधर: जालंधर जिला कांग्रेस समिति शहरी और देहाती ने आज पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने जालंधर के बी.एम.सी. चौक स्थित बेअंत सिंह की प्रतिमा पर फूल मालाएं अर्पित की। 

 
इस अवसर पर बोलते हुए जिला कांग्रेस समिति शहरी के प्रधान राजिन्दर बेरी ने कहा कि पंजाब में आंतकवाद को खत्म कर राज्य की खुशहाली और अमन शान्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कुछ शरारती तत्व फिर से पंजाब का माहौल खराब करने में लगे हुए हैं। जिला कांग्रेस समिति देहाती के प्रधान जगबीर सिंह बराड़, पूर्व मंत्री जय किशन सैनी, जगदीश राज राजा, दलजीत सिंह अहलुवालिया सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ता मौजूद थे।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News