पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 12:43 PM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ते कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज धरना प्रदर्शन किया। जगजीवन राम चौक पर विधायक सुशील कुमार रिंकू, दोआबा चौक में विधायक बावा हैनरी और जिला कांग्रेस प्रधान बलदेव सिंह देव व विधायक राजिंदर बेरी और जिला कांग्रेस देहाती के प्रधान सुखविंदर सिंह सुक्खा लाली के नेतृत्व में प्रशासकीय कांप्लेक्स के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। नेताओं ने कहा कि महंगाई की मार आम आदमी झेल रहा है और लोगों का दो वक्त का खाना भी दुश्वार हो गया है। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के पुतले भी फूंके। इस मौके जिला महिला कांग्रेस की प्रधान जसलीन सेठी व अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी पार्षद व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal