पार्षद शैली खन्ना के पति का फेसबुक अकाऊंट हैक

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 10:20 PM (IST)

जालंधर (सोमनाथ): वार्ड 17 से पार्षद शैली खन्ना के पति जिला भाजपा उपाध्यक्ष विवेक खन्ना का फेसबुक अकाऊंट हैक होने की सूचना मिली है। विवेक खन्ना को इस संबंध में उनके किसी मित्र द्वारा फोन पर सूचित किए जाने के बाद पता चला है। 

हैकर ने विवेक खन्ना की मार्फत उनके दोस्तों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है और एक अकाऊंट में ऑनलाइन पैसे जमा करवाने को कहा है।

Mohit