बिहार से गांजा लाकर पुडिय़ां बना बेचने वाला रिक्शा चालक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 07:31 AM (IST)

जालंधर: बिहार से गांजा लाकर पुडिय़ां बना कर बेचने वाले रिक्शा चालक को चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 1 किलो गांजा बरामद हुआ है। रिक्शा चालक खिलाफ पहले भी नशा बेचने के 2 केस दर्ज हैं। आरोपी की पहचान जगन्नाथ पुत्र रामेश्वर निवासी पुॢणयां (बिहार) के रूप में हुई है। चौकी इंचार्ज सुरिंद्र पाल सिंह ने बताया कि जगन्नाथ हरगोबिंद नगर में किराए के घर में रहता है। वह पहले भी 2 बार नशा बेचता पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि सब-इंस्पैक्टर जोगिंद्रपाल सिंह को सूचना मिली थी कि जगन्नाथ दोबारा से नशा बेचने का काम कर रहा है। ऐसे में पुलिस ने ट्रैप लगा कर जगन्नाथ को काबू किया तो उससे एक किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में पता लगा कि जगन्नाथ हाल में ही बिहार गया था और वहां से एक किलो गांजा खरीद कर ले आया था। जालंधर आकर वह अपने जानकारों को गांजे की पुडिय़ां बना कर महंगे भाव पर बेच रहा था। पुलिस ने जगन्नाथ खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। 

Anjna