सी.टी. ग्रुप की आई.सी.सी.ई.एस.एम.-2019 कांफ्रैंस मलेशिया में

punjabkesari.in Friday, Dec 28, 2018 - 12:56 PM (IST)

जालंधर(विनीत): सी.टी. ग्रुप की ओर से 2 जनवरी को कुआलालम्पुर (मलेशिया) में आई.सी.टी.ई.एस.एम.-2019 कांफ्रैंस करवाई जा रही है, जिसमें थियोरी, मैथडोलॉजी एंड एप्लीकेशन ऑफ इंजीनियरिंग, साइंसिस, एजुकेशन, मैनेजमैंट एंड इंफार्मेशन टैक्नोलॉजी विषय पर विचार-विमर्श होगा।

सी.टी. ग्रुप के एम.डी. मनबीर सिंह ने बताया कि कांफ्रैंस में लवली प्रोफैशनल यूनिवॢसटी, ट्रिनिटी कॉलेज, आई.आई.एम. अमृतसर, यू.बी.एस. चंडीगढ़, डेविएट, जालंधर, जी.एन.डी.यू. लद्देवाली, सी.टी. यूनिवॢसटी, लुधियाना, एन.आई.टी. एवं खालसा कॉलेज, कपूरथला से 50 से अधिक शोधकत्र्ता अपने पेपर प्रैजैंट करेंगे। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री के माहिर एवं शिक्षा जगत के शोधकत्र्ताओं एवं चिकित्सकों को एक मंच पर एकत्रित करके उन्हें इंजीनियरिंग, साइंसेज, मैनेजमैंट एंड आई.टी. के क्षेत्र में हुई नई तकनीकों से अवगत करवाने के उद्देश्य से करवाई जा रही इस कांफ्रैंस में टॉयलर यूनिवॢसटी के एग्जीक्यूटिव डीन प्रो. डॉ. डेविड एसिवर्थम और यूनिवॢसटी ऑफ टैक्नोलॉजी, मलेशिया के फैकल्टी ऑफ बिजनैस मैनेजमैंट स्टडीज के डीन प्रो. डॉ. फरिदाह एच.जे. हसन बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

somnath