नशे के खिलाफ निकाली साइकिल रैली

punjabkesari.in Wednesday, Dec 19, 2018 - 10:28 AM (IST)

जालंधर(सोनू):एस.टी.एफ. तथा बी.आर.बी. फिटनैस क्लब की तरफ से नशे के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। इस मौके पर डी.सी.पी.,ए.डी.सी.पी., थाना 7 के एस.एच.ओ. ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बस स्टैंड,माडल टाऊन,कैंट ,गुरु नानक मिशन पहुंचेगी। इस अवसर पर काफी संख्या में लोगों ने साइकिल रैली में भाग लिया।

 

 

swetha