गांव लिद्दड़ां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2020 - 08:45 AM (IST)

जालंधर: जालंधर-अमृतसर राजमार्ग पर स्थित गांव लिद्दड़ां के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि देर रात अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।

Vaneet