बस में तबीयत खराब होने से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 03:56 PM (IST)

जालंधर: बस में ड्यूटी पर जाने वाले एक व्यक्ति की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कॉपरेटिव विभाग नोडल अफसर के रूप में कपूरथला तैनात व्यक्ति जालंधर से कपूरथला जाने वाली बस में जा रहा था कि अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करार दिया। मृतक की पहचान कर्मजीत सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। 
 

Vaneet