डिप्टी कमिश्नर ने 17 कानूनगो की बदलियों-तैनातियों के आदेश किए जारी

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 08:55 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): डिप्टी कमिश्रर वरिंद्र कुमार शर्मा ने प्रशासकीय हितों को मुख्य रखते हुए आज 17 कानूनगो की बदलियां-तैनातियां की हैं। 

डिप्टी कमिश्रर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गुरदेव सिंह को पदोन्नति के उपरांत खुर्मपुर, शाहकोट का कानूनगो, परगट सिंह को दफ्तर कानूनगो नकोदर, अश्विनी कुमार को दफ्तर कानूनगो फिल्लौर, गुरिन्द्रपाल सिंह को मेहतपुर नकोदर, बलदेव कुमार को काहलवां जालंधर-2, नरिंद्र सिंह ठाकुर को कंग खुर्द शाहकोट, सुनील कुमार को स्टेट पटवार स्कूल जालंधर, अश्विनी कुमार को दफ्तर कानूनगो जालंधर-2, गुरमीत सिंह को दफ्तर कानूनगो जालंधर-1, मक्खन सिंह महे को भोगपुर जालंधर-2, गुरदीप लाल को फिल्लौर, कश्मीरी लाल को काहलवां जालंधर-2 से स्टेट पटवार स्कूल जालंधर, जतिन्द्र कुमार को दफ्तर कानूनगो जालंधर-2 से फोलड़ीवाल जालंधर-1, शशि चंद्र को फोल्ड़ीवाल जालंधर-1 से लसूड़ी शाहकोट, लाहौरी राम को लसाड़ा फिल्लौर से जंडियाला फिल्लौर, प्रवीन कुमार को जंडियाला फिल्लौर से लसाड़ा फिल्लौर, राजिन्द्र कुमार को नायब सदर कानूनगो 2 से वरियाणा जालंधर-2 नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां तुरन्त प्रभाव से लागू होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News