डा. राज कुमार के समर्थन में आए बाकी डाक्टर, 2 घंटे सेवाएं की बंद, देर शाम 5 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 09:06 AM (IST)

जालंधर(शौरी, स.ह.): बस स्टैंड के पास बीती शाम हुए विवाद के बाद सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी डा. राज कुमार से विवाद व गाली-गलौच करने के मामले में सभी डाक्टर उनके समर्थन में आ गए हैं। डाक्टरों ने आज करीब 2 घंटे तक कामकाज बंद रखा, जिस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

पी.सी.एम.एस. एसोसिएशन सिविल अस्पताल जालंधर के प्रधान डा. रमन गुप्ता ने कहा कि लगातार सरकारी डाक्टरों पर हमले हो रहे हैं जिसके चलते डाक्टरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। डाक्टर ने तो अपना फर्ज निभाते हुए गंभीर मरीज का पहले उपचार करना उचित समझा, इस बात को लेकर विरोधी पक्ष के लोग भड़के और डाक्टर से गाली-गलौच और मारपीट करने पर उतारू हो गए थे। इस मामले में डाक्टरों के दबाव के चलते रात को ही आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज हो गया था। वहीं, इस मामले में थाना 6 की पुलिस ने 5 लोगों को आज देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ काला, भगत सिंह उर्फ मोनू, पंकज कुमार, अवतार सिंह व सेवा सिंह के रूप में हुई है। इसके बाद डाक्टरों ने सिविल अस्पताल की मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. मंदीप कौर से मिलकर अपनी सुरक्षा को यकीनी बनाने का ज्ञापन भी दिया है। इस मौके पर सीनियर डाक्टर कश्मीरी लाल, डा. चणजीव सिंह, डा. इंदू, डा. तरसेम लाल, डा. विनय आनंद, डा. सौरव, डा. परमिंदर, डा. कामराज, डा. एलफ्रैड आदि मौजूद थे।

मंगा पर पुलिस ने किया केस दर्ज 

बीती शाम बस स्टैंड के पास मॉडल हाऊस निवासी मंगा व राज नगर निवासी अमन के बीच हुए ङ्क्षहसक विवाद के बाद सिविल अस्पताल में जहां डा. राज कुमार के बयानों के आधार पर आज थाना 6 की पुलिस ने मंगा के खिलाफ भी केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना न्यू बारादरी में तैनात अनिल कुमार (3515) के बयानों के आधार पर मंगा समर्थकों जिनमें करीब 10 से 12 पुरुष व 10 से 15 महिलाएं शामिल हैं, के खिलाफ पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 353, 186, 283, 34, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कर्मी अनिल के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि सिविल अस्पताल में 2 पक्षों का हंगामा हो रहा है। वह एस.एच.ओ. सुखजीत सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोग डा. राज कुमार पर हमला करने की फिराक में थे। उसने उन्हें रोका तो उक्त लोगों ने उसके साथ हाथापाई की और उसकी कमीज के बटन तोड़ दिए थे। 

swetha