जिले के अंतिम 12 कंटेनमैंट जोनस भी हुए खत्म, अब केवल 3 कलस्टर जोन बाकी: DC

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 11:11 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): जिले में विगत दिनों घोषित 12 कंटेनमैंट जोनस मरीजों के ठीक होने व इन इलाकों से नए संक्रमित मरीज न मिलने के चलते इन्हें कंटेनमैंट जोनस से बाहर कर दिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.सी. (डिप्टी कमिश्नर) वरिन्द्र कुमार शर्मा और सी.पी. (पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जब जिला में कोविड-19 के केस सबसे ज्यादा सामने आ रहे थे तब जिला प्रशासन ने शहर में 50 से अधिक क्षेत्रों को कंटेनमैंट जोनस घोषित किया गया था। 

इसी तरह जब कम से कम 2 केस या उससे अधिक 14 केस दर्ज हो तो उस क्षेत्र को बतौर कलस्टर जोन दर्ज किया जाता है। अब जब सिविल अस्पताल में 16 एक्टिव केस रह गए हैं तो जिला प्रशासन ने शहर के 3 क्षेत्रों जिनमें इडस्ट्रियल एरिया मकान नं. 218 से लक्की जनरल स्टोर, लाजपत नगर मकान न. 150 सामने रैड़क्रास भवन से मकान न. 127 नकोदर रोड और जवाहर नगर गली नं. 2  हैडक्वार्टर रैस्टोरैंट के साथ लगता मकान न. 315 से दास आई अस्पताल को कलस्टर जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा इन कलस्टर जोनस में पूरी सख्ती बरती जा रही है। अब हम जालंधर जिला अब कोबिड़-19 के खिलाफ जंग जीतने के मार्ग पर अग्रसर है क्योंकि कंटेनमेंट जोन्स 50 से अधिक हो गए थे और जिला प्रशासन के संजीदा प्रयासों के सदका कम होकर मात्र 3 तक सीमित रह गए हैं। 

डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहरवासियों के लिए यह बड़ी राहत की बात है कि सिविल अस्पताल में अब तक 206 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। अब 16 मरीज ही वहां दाखिल हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 7389 लोगों के गले के जरिए टैस्ट लिए गए हैं, जिनमें 239 लोग करोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और 6679 सैंपल नैगेटिव पाए गए हैं जबकि 295 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

Vaneet