डा. अमरजीत सिंह रियाड़ आई.डी.ए. पंजाब के प्रधान बने

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 09:10 AM (IST)

जालंधर(रत्ता): सिविल अस्पताल में कार्यरत सीनियर मैडीकल आफिसर (डैंटल) डा. अमरजीत सिंह रियाड़ को वर्ष 2020 के लिए इंडियन डैंटल एसो. (आई.डी.ए.) पंजाब का प्रधान घोषित किया गया है। गत दिवस हुई आई.डी.ए. पंजाब की बैठक में सर्वसम्मति से डा. रियाड़ को इस पद के लिए चुना गया। उल्लेखनीय है कि वह पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं तथा इससे पहले इंडियन आर्मी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Reported By

Bhupinder Ratta