ठंड से बुजुर्ग की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 08:17 AM (IST)

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन पर जी.आर.पी. को एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला है। जी.आर.पी. के हैड कांस्टेबल नरेंद्र पाल ने बताया कि पार्सल दफ्तर के पास से सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। ठंड के कारण उसकी मौत हुई लगती है। मृतक की उम्र करीब 80 वर्ष है। 

Edited By

Sunita sarangal