गिल्लड़ टॉन्सिल के कैंसर व स्लीप एप्निया जैसी बीमारियों के इलाज हेतु कारगर है रोबोटिक तकनीक : डॉ. गुप्ता

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 09:27 AM (IST)

जालंधर(रत्ता): कान, नाक व गले की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की संस्था ई.एन.टी. फोरम द्वारा शुक्रवार रात स्थानीय होटल में आयोजित सी.एम.ई. में फोर्टिस अस्पताल मोहाली के चीफ  ई.एन.टी. सर्जन डॉ. अशोक गुप्ता मुख्य वक्ता थे।

सी.एम.ई. के शुरू में फोरम के प्रधान डॉ. रमन गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए फोरम की गतिविधियों की जानकारी दी तथा मुख्य वक्ता का परिचय दिया।मुख्य वक्ता डॉ. अशोक गुप्ता ने कान, नाक व गले की बीमारियों के इलाज हेतु अति आधुनिक रोबोटिक तकनीक बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी व बताया कि गिल्लड़, टॉन्सिल के कैंसर तथा स्लीप एप्निया जैसी कई बीमारियों के इलाज हेतु रोबोटिक तकनीक काफी कारगर साबित हो रही है। इससे इलाज के दौरान जहां रोगी का अधिक रक्त नहीं बहता, वहीं उसे अस्पताल से जल्दी छुट्टी भी मिल जाती है। डॉ. गुप्ता ने उपस्थिति के सवालों के जवाब भी दिए। सी.एम.ई. में डॉ. यश शर्मा व डॉ. सुरेंद्र शारदा ने फैशन शेयर किया तथा इस अवसर पर महानगर के कई डॉक्टर उपस्थित रहे।

Bhupinder Ratta