RTO कर्मियों में कोरोना का खौफ, लूथरा ब्रदर्स की टैस्ट रिपोर्ट पर टिकी सबकी नजरें

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 09:44 AM (IST)

जालंधर (चोपड़ा) : रीजनल ट्रांसपोर्ट आथोरिटी (आर.टी.ओ.) के कर्मचारियों में करोना वायरस से खौफजदा हैं, जिस कारण हरेक कर्मचारी की निगाहें आर.टी.आई. एक्टिविस्ट गौरव लूथरा और उसके भाई हितेष लूथरा की टैस्ट रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। लूथरा ब्रदर्स जोकि पिछले काफी समय से ट्रांसपोर्ट विभाग से संबंधित कामों में कन्स्लटैंसी का काम करते हैं और उनका रोजाना आर.टी.ओ. सहित आटोमेटिड ड्राईविंग टैस्ट सैंटर पर आना जाना लगा रहता है।

लूथरा ब्रदर्स के काम आर.टी.ओ. में कार्यरत हरेक कर्मचारी के साथ होंते है और कईयों के साथ दोनों भाईयों की घनिष्ठ मित्रता भी है जिस कारण इनकी विभागीय कर्मचारियों के साथ नजदीकिीयां किसी से छिपी नहीं है। उल्लेखनीय है कि ग्रोवर कालोनी निवासी लूथरा ब्रदर्स के पिता की विगत दिन करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिस कारण उन्हें लुधियाना के सी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अब स्वास्थय विभाग लूथरा ब्रदर्स और उनके परिवारिक संदस्यों के करोना टैस्ट करवाने के सैम्पल लेगा। इस बारे में जब गौरव लूथरा ने माना कि पिछले दिनों में वह आर.टी.ओ. व ट्रैक पर काफी समय रहें है।

अभी उनका करोना टैस्ट के लिए सैंपल नहीं लिया गया है। आर.टी.ओ में आज कर्मचारियों के चेहरों पर इस बात का खौफ साफ दिखाई दिया कि कहीं पिता के कारण लूथरा ब्रदर्स की रिपोर्ट भी पाजीटिव न आ जाए जिससे संबंधितकर्मचारियों सहित प्राईवेट एजैंटों व लूथरा ब्रदर्स के संपर्क में आने वाले लोगों का भी करोना टैस्ट करवाना पड़ेगा। वहीं सैकेट्री आर.टी.ओ. बलजिंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News