फिनाइल की गोली खाने से महिला कांस्टेबल की बिगड़ी हालत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 10:37 AM (IST)

जालंधर(महेश): पी.ए.पी. में कांस्टेबल की ट्रेनिंग के लिए आई एक महिला कांस्टेबल ने गलती से फिनाइल की गोली खा ली, जिससे उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। गोइंदवाल साहिब (कपूरथला) निवासी 20-22 साल की उक्त महिला पुलिस कर्मी को गम्भीर हालत में पहले पी.ए.पी. के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पिम्ज में रैफर कर दिया गया। वह पिम्ज में ही उपचाराधीन है और अब डाक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। 

मामले की जांच कर रहे थाना कैंट के ए.एस.आई. भुपिन्द्र सिंह ने बताया कि मनप्रीत कौर पुत्री स्व. गुरदीप सिंह नामक महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उसकेे पिता की मौत के बाद उसे पंजाब पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। वह कपूरथला में तैनात है लेकिन ट्रेनिंग पूरी करने के लिए वह पी.ए.पी. में रहती है। वह रविवार को एक दिन की छुट्टी काटकर लौटी थी। 

उसकी मौसी का बेटा सुरेन्द्र सिंह भी यहीं पर ही ट्रेनिंग कर रहा है और वह उसी के साथ आई थी। उसने बताया कि वह घर से अपने कपड़ों में रखने के लिए फिनाइल की गोलियां लाई थी, जिसे उसने एलर्जी की गोली समझ कर गलती से खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Related News