अमेरिका में Jalandhar की लड़कियों पर फायरिंग, एक की मौ+त

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 01:27 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के जिला जालंधर की 2 चचेरी बहनों पर अमेरिका के न्यूजर्सी में फायरिंग की खबर सामने आई है। इस घटना में 1 की मौत  जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतका की पहचान नूरमहल निवासी जसवीर कौर (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान जालंधर के नकोदर के रहने वाले गांव हुसैनपुर निवासी गौरव गिल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार  आरोपी गौरव कुछ साल पहले जालंधर से IELTS करने के बाद स्टडी वीजा पर अमेरिका गया था। पिछले दिनों किसी विवाद को लेकर गौरव ने जसवीर कौर और उसकी चचेरी बहन पर गोली चला दी।  इससे जसवीर कौर (29) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन (20) गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक जसवीर कौर शादीशुदा है, जब गोलीबारी हुई तब पति शहर से बाहर ट्रक ले जा रहा था। 

बताया जा रहा है कि घायल लड़की और गौरव जालंधर में एक साथ IELTS करते थे। वे एक दूसरे को पहले से जानते थे, गोली मारने की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी को पहली बार मिडलसेक्स काउंटी कोर्ट में जज के सामने पेश किया। दोनों लड़कियां घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर रहती हैं। स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया है। जसवीर कौर के मकान मालिक ने बताया कि जसवीर हफ्ते में 6 दिन काम करता थी और काम के अलावा कहीं नहीं जाती थी। आरोपी गौरव की गिरफ्तारी का सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि आरोपी एक घर में छिपा हुआ है। पहले पुलिस बल ने उन्हें घेर लिया, फिर उसने हाथ उठाया और आत्मसमर्पण कर दिया। मामले की अगली सुनवाई मंगलवार को होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News