पंजाब में हाई अलर्ट, SOG टीम के साथ मुस्लिम कालोनी में चली पुलिस सर्च

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 09:55 AM (IST)

जालंधर (राजेश,वरुण ): पंजाब में हाई अलर्ट के चलते जालंधर के ए.डी.सी.पी. सिटी-1 ने थाना-8 व रामामंडी के इलाके में भारी पुलिस फोर्स सहित सर्च अभियान चलाया।  

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने थाना रामामंडी के अधीन आते गांधी नगर, मुस्लिम कालोनी में कई संदिग्ध जगहों पर जाकर जांच की। मुस्लिम कालोनी में हुई अचानक  सर्च से लोग सहम गए क्योंकि खुफिया एजैंसियों ने पंजाब में आतंकी मूसा के पगड़ीधारी रूप में घूमने की बात कही है जिसके बाद राज्य में हाई अलर्ट चल रहा है, हालांकि ए.डी.सी.पी. परमिन्द्र सिंह भंडाल ने इस बात से इंकार किया है। पुलिस पार्टी के साथ शहर में पहुंचे एस.ओ.जी. के 40 जवानों में से 20 ने आज नॉर्थ हलके में पुलिस के साथ ही सर्च अभियान चलाया।  एस.ओ.जी. टीम इलाके में सबसे ऊंची इमारत पर चढ़कर दूरबीन के माध्यम से नजर रखती है। 

मॉडल टाऊन में निकाला फ्लैग मार्च
मॉडल टाऊन में पुलिस टीम ने एस.ओ.जी. कमांडो की टीम के साथ फ्लैग मार्च निकाला। ए.सी.पी. सिक्योरिटी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में थाना 6 के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ भी मौजूद थे। ए.सी.पी. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पैदल फ्लैग मार्च निकालने के बाद उन्होंने मॉडल टाऊन एरिया में नो पार्किंग में खड़ी गाडिय़ों के चालान काटे। इसके अलावा जिन-जिन दुकानदारों ने सड़क पर सामान रख कर कब्जे किए हुए थे उन्हें वॉॄनग दी गई और भविष्य में सामान सड़क पर रखने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 

Vatika