डॉक्टर ने जेल में भर्ती के नाम पर सिक्योरिटी गार्ड से ठगे 2 लाख, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 06, 2019 - 10:02 AM (IST)

जालंधर(मृदुल): टी.वी. टावर स्थित एक अस्पताल के डॉक्टर ने जेल में मुलाजिम भर्ती कराने के नाम पर 2 लाख रुपए ठग लिए। मामले को लेकर थाना 6 की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी देते पीड़ित अमेन्द्र सिंह पुत्र ओंकार सिंह ने बताया कि वह गांव बहराम तहसील भोगपुर का रहने वाला है। वह उक्त अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी डॉक्टर के साथ एक दिन जेल में भर्ती कराने को लेकर बात हुई थी, जिसका फायदा उठाते हुए डॉक्टर रजत कुमार निवासी 1175 अर्बन एस्टेट फेज-1 ने उसे लालच दिया कि उसका मंत्रियों के साथ उठना-बैठना है, वह उसकी नौकरी जेल में लगवा देगा।

अमेन्द्र ने बताया कि उसने भर्ती के लिए अप्लाई किया हुआ था और उसका फिजिकल टैस्ट हो चुका था। इसलिए वह डॉक्टर के झांसे में आ गया और उसने उसे मॉडल टाऊन स्थित यू एंड मी रैस्टोरैंट में जाकर 5 लाख रुपए दे दिए, उसके बाद से डॉक्टर ने उससे मिलना बंद कर दिया और उसके फोन उठाने बंद कर दिए। काफी लोगों की सिफारिश के बाद आरोपी डॉक्टर रजत कुमार ने उसे 3 लाख रुपए वापस दे दिए और बाकी के 2 लाख देने में आनाकानी कर रहा है। इस संबंध में जब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Vatika