पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर पुलिस वाले ने ठगे 10 लाख

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 01:46 PM (IST)

जालंधर(बुलंद): पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर भोले-भाले युवकों से फिरोजपुर के एक पुलिस कर्मचारी ने 10 लाख की ठगी की है। 

इस बारे जानकारी देते हुए पीड़ितों महिंद्र प्रताप सिंह व अमनप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने रमनदीप तथा जसविंद्र सिंह निवासी जालंधर के साथ मिलकर फिरोजपुर के एक पुलिस कर्मचारी जोकि खुद को आई.जी. का रीडर बताता था के बहकावे में आकर उसको पुलिस में भर्ती होने के लिए 10 लाख रुपए और अपने सारे आई.डी. प्रूफ दिए थे परंतु 2 साल बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें पुलिस में भर्ती करवाया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गए। उन्होंने कहा कि उलटा अब वह पुलिसकर्मी उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस बारे में सी.आई.ए. थाने में शिकायत की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनका पैसा व सर्टीफिकेट वापस दिलाए जाएं। 

 

 

Vatika