फर्जी दस्तावेजों पर पी.सी.सी. अप्लाई करने वाले ट्रैवल एजैंट व साथी पर केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 12, 2019 - 08:54 AM (IST)

जालंधर(स.ह.): फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पी.सी.सी. अप्लाई करने वाले ट्रैवल एजैंट व उसके साथी पर ठगी का केस दर्ज किया गया है। जीरकपुर की वी.आई.पी. रोड पर स्थित गल्फ टूर एंड ट्रैवल के एजैंट मनजिंद्र सिंह निवासी जंडियालागुरु अमृतसर व उसके साथी गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी गुरु रामदास नगर अमृतसर ने 5 लोगों को रशिया भेजना था। पहले तो इन लोगों ने पांचों लोगों को व्हाट्स एप पर वीजा भेज दिया, लेकिन बाद में तारीख पुरानी होने पर दोबारा से वीजा भेजे और यह भी कहा कि उन्होंने पी.सी.सी. के लिए भी अप्लाई कर दिया है। मनजिंद्र व गुरमीत ने जो दस्तावेज लगाए थे, वे जाली पाए गए तो विदेश मंत्रालय ने इस बारे में रिजनल पासपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। 

पासपोर्ट अधिकारियों ने पांचों लोगों सहित ट्रैवल एजैंट मनजिंद्र व उसके साथी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने जांच में पाया कि रशिया के लिए अप्लाई करने वाले किसी भी व्यक्ति का कोई कसूर नहीं था और न ही पी.सी.सी. के लिए उन्होंने खुद अप्लाई किया था। पी.सी.सी. मनजिंद्र व उसके साथी गुरमीत ने अप्लाई किया था, जिसके बाद पुलिस ने पांचों लोगों को क्लीन चिट दे दी, जबकि ट्रैवल एजैंट मनजिंद्र व उसके साथी गुरमीत सिंह के खिलाफ थाना नं.-6 में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल मनजिंद्र व उसका साथी जीरकपुर स्थित दफ्तर बंद कर फरार हैं।

Anjna