घर में चल रहा था जुए का अड्डा, 5 जुआरिए पकड़े

punjabkesari.in Monday, Dec 10, 2018 - 10:34 PM (IST)

जालंधर (महेश): पत्ती सान की जंडियाला मंजकी के एक घर में चल रहे जुए के अड्डे का पर्दाफाश करते हुए जंडियाला पुलिस चौंकी के प्रभारी एस.आई. रेश्म सिंह ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 52 पत्ते ताश व 6 हजार रूपए की नकदी बरामद की गई है।

एस.आई. रेश्म सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दिलबर सिंह पुत्र मक्खन सिंह के घर में जुआ खेला जा रहा है, जिस पर पुलिस पार्टी ने वहां रेड कर जुआ खेल रहे उक्त लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जुआरियों की पहचान खजान अहमद पुत्र बशीद अहमद, सतनाम सिंह पुत्र संतोख सिंह व दिलबर सिंह पुत्र मक्खन तीनों निवासी पत्ती सान की जंडियाला, पिंदर लाल पुत्र जगन नाथ निवासी पत्ती राम की जंडियाला व जगतार सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी पत्ती धुनी की, नई आबादी जंडियाला के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ थाना सदर में गैंब्लिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

Mohit