भाजपा द्वारा निकाली जा रही गांधी संकल्प यात्रा के पहले दिन सैंकड़ों कार्यकर्ता उमड़े

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 11:20 AM (IST)

जालंधर(चोपड़ा): भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मालिक, महामंत्री राकेश राठौर के मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता एवं यात्रा के प्रभारी किशन लाल शर्मा, सह प्रभारी अश्विनी गर्ग की अगुवाई में कैंट क्षेत्र में संकल्प यात्रा निकाली गई जो बाजारों से होती हुई बाबा जीवन सिंह चौक गढ़ा में समाप्त हुई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने अपना सारा जीवन सत्य की राह पर चलकर बिताया है। महात्मा गांधी जी भारत ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर थे, उन्होंने हमेशा देश की जनता को अहिंसा का मार्ग चुनने के लिए प्रोत्साहित किया। महात्मा गांधी जी ने एक सादा जीवन जीकर अपना सारा जीवन देश को समर्पित किया है और हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा अहिंसा के मार्ग पर ही चलना चाहिए। महात्मा गांधी हमारे अतीत के केवल एक महान व्यक्ति नहीं है, वह हमारे आज के मार्गदर्शक हैं।
PunjabKesari, Gandhi Sankalp Yatra
वहीं किशन लाल शर्मा ने कहा कि गांधी जी ने हमें किसी नीति और वास्तव में किसी भी कार्य का न्याय करने हेतु एक सूत्र प्रदान किया है। आजकल नेताओं ने राजनीति को एक व्यापार बना लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति को व्यापार बनाने वाले नेताओं की नेतागिरी खत्म करना ही गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर सन्नी शर्मा, संजीव शर्मा, दिनेश शर्मा, अशोक सरीन, अमरजीत सिंह गोल्डी, विनीत शर्मा, मंजीत पांडेय, जगमोहन वर्मा, मदन मोहन बांसल, प्रदीप, ठाकुर दास, अशोक, घनशाम, नवल किशोर, नंद लाल, ओम प्रकाश, सोहन लाल, शेषमणि, रिशांत पांडे, विजय गोपाल, अमरजीत सिंह अमरी, नवजोत सिंह, अनिल ठाकुर, जोगिन्द्र खालसा, सुरजीत कुमार, नितिन गुलाटी, दिनेश मल्होत्रा, शिव दयाल चुघ, सुदेश चड्ढा, रणवीर, बलराज, तारा चंद, मनोरंजन कालिया, देवकीनंदन, अजमेर सिंह बादल, गुरदेव सिंह देबी, ऋतु कौशल, सोनू दिनकर आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News