जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर बने घनश्याम थोरी

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 09:03 AM (IST)

जालंधर: पंजाब सरकार की ओर से 7 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के तबादले किए गए। जिला जालंधर के डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा का तबादला लुधियाना में कर दिया गया है। अब उनकी जगह श्री घनश्याम थोरी आई.ए.एस. को जिला जालंधर का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार की ओर से कोरोना महामारी के चलते ही प्रशासनिक फेरबदल के लिए बड़े फैसले में 7 जिलों के डिप्टी कमिश्नर सहित 2 नगर निगम अफसरों और 25 अधिकारियों के तबादलो के आदेश जारी किए गए हैं। इस दौरान डी.सी. जालंधर वरिन्दर कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार डी.सी. लुधियाना, घनश्याम थोरी डी.सी. संगरूर, कुमार सौरव राज डी.सी. फरीदकोट, कुलवंत सिंह डी.सी. फिरोजपुर, प्रदीप कुमार डी.सी. तरनतारन, विनय बुबलानी डी.सी. एस.बी.एस. नगर के तबादले किए गए हैं।

Edited By

Sunita sarangal