नए निगमों को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने कसी कमर

punjabkesari.in Tuesday, Aug 27, 2019 - 05:30 PM (IST)

जालंधर: बटाला, कपूरथला, और अबोहर को पूर्ण रूप से नगर निगम की शेप देने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। तीनों निगमों को दर्जा दिए जाने की अधिसूचना 5 अगस्त को जारी की जा चुकी है।

शहरों के नगर निगमों के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कैबिनेट में स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस फैसले से इन ऐतिहासिक शहरों में मौजूद ढांचागत और शहरवासियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा सकेगा। इसके साथ ही राज्य में नगर निगमों का संख्या बढ़ कर अब 13 हो गई है।


 

Vaneet