हंस की नियुक्ति से बढ़ा भाजपा कार्यकत्र्ताओं का सम्मान : राठौर

punjabkesari.in Saturday, Aug 11, 2018 - 10:37 AM (IST)

जालंधर (राहुल): राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन बनने के पश्चात राजगायक हंसराज हंस का आज स्थानीय सर्किट जालंधर पहुंचने पर भाजपा कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता व पंजाब प्रदेश महासचिव राकेश राठौर के मार्गदर्शन में पुष्पित अभिनंदन किया गया। 

राठौर ने कहा कि हंसराज हंस जमीन से जुड़े हुए बहुमुखी प्रतिभा वाले सूझवान व्यक्ति हैं, उनकी इस नियुक्ति से देश भर के सफाई कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। हंस की नियुक्ति से भाजपा कार्यकत्र्ताओं का सम्मान बढ़ा है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोङ्क्षहद्र भगत ने कहा कि सफाई मजदूरों को उनके अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और समाज के विकास के लिए जरूरी है कि सफाई मजदूरों के अधिकारों का हनन न हो। इस प्रति आयोग को गंभीरता से कदम उठाने चाहिएं।

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, एस.सी. मोर्चा पंजाब के विकास कल्याण जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने कहा कि हंसराज हंस भाजपा के कर्मठ एवं ईमानदार नेता हैं। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही सफाई कर्मचारी हितैषी नीतियों व योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने की जिम्मेवारी पूरी तन्मयता से पूरी करेंगे। इस अवसर पर सुनील ज्योति, कृष्ण लाल ढल्ल, विकास कल्याण, अनिल सच्चर, अजय जोशी, राजीव ढींगरा, मनीष विज, दीपक तेलू, राजेश जैन प्रद्युमन ठुकराल, नरेश देवन, दविंद्र कालिया, दिनेश खन्ना, दविंद्र भारद्वाज, सुरेश कालिया, श्याम शर्मा, अर्जुन खुराना, सोनू सहोता, आशु गुप्ता, पुरुषोत्तम हैप्पी, शाहिना परवीन, सुमन वर्मा, राकेश विज, मोहम्मद यूसुफ, अमित भाटिया, अजय चोपड़ा, हनी तलवार, सुभाष भगत, रितेश मनु, अजय गुप्ता, नरिंद्र तलवार व अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे।

Vatika